Wednesday, August 21, 2019

***Apne Rukh Pe Naqaab Rehne Dijiye***

अपने रुख पे नकाब रहने दीजिए..
खुद को हसीन ख्वाब..रहने दीजिए..
आप जैसे नूर..कौन है बनाता..
शायद ये राज है..इसका जवाब रहने दीजिए,
आप हैं खूबसूरत..
या आपकी तस्वीर,
इसे यूँ ही पेचिदा सवाल
रहने दीजिए,
रखियेगा हिफाज़त से..
अपने कातिल हुस्न को,
आप खुद को कोहिनूर सा..
नायाब रहने दीजिए,
हमे जलना है उम्र भर..
आपके हुस्न की आग में,
आप खुद को ला-जवाब..
आफताब रहने दीजिए,
ओ जां..
 आप खुद को ला-जवाब..
आफताब रहने दीजिए...!!!

No comments:

Post a Comment